अपनों की अगवानी… मप्र की दौड़ मुंबई की तरफ, कल से आएंगे प्रदेश के हाजी

Reading Time: 2 minutes

अपनों की अगवानी… मप्र की दौड़ मुंबई की तरफ, कल से आएंगे प्रदेश के हाजी

 

खान आशु

भोपाल। प्रदेश के हाजियों की वापसी का सिलसिला सोमवार से शुरू हो जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले हाजियों की फ्लाइट 21 जुलाई तक जारी रहेंगी। वतन से दूर अकीदत के सफर पर पहुंचे अपने लोगों की अगवानी के लिए प्रदेश के लोगों की दौड़ मुंबई लग गई है। बड़ी तादाद में मुंबई जा रहे प्रदेशवासियों की वजह से भोपाल, इंदौर से जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो गया है।

प्रदेश से हज सफर पर सऊदी अरब गए हाजियों की वापसी मदीना से होगी। सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात हाजियों का पहला जत्था मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इसके बाद लगातार आने वाली फ्लाइट करीब सात हजार से ज्यादा हाजियों को वापस लेकर आएंगी। हज कमेटी सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट से बसों द्वारा इन हाजियों को हज हाउस पहुंचाया जाएगा। यहां से यह हाजी अपने परिजन के साथ अपने अपने शहरों के लिए रवाना होंगे।

 

पहले भी आ चुकीं 3 फ्लाइट

प्रदेश के हाजियों की 3 फ्लाइट पहले आ चुकी हैं। इनमें पहली फ्लाइट इंदौर के अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर और बाकी 2 फ्लाइट भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आई हैं। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट इन तीनों फ्लाइट में प्रदेश के करीब 850 हाजी वापस लौट चुके हैं। जबकि बाकी हाजी मुंबई एयरपोर्ट पर आएंगे।

 

ट्रेनें फुल, होटल पैक

प्रदेश के हाजियों को लेने के लिए उनके परिजन मुंबई की तरफ दौड़ लगाए हुए हैं। बड़ी तादाद में जाने वाले लोगों की वजह से भोपाल, इंदौर और प्रदेश के बड़े शहरों से मुंबई जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना दुश्वार हो गया है। मुंबई में भी ठहरने के लिए लोगों को महंगे दामों पर होटल किराए पर लेना पड़ रहा है।

=============

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

Admin
Author: Admin

जन सरोकार, मुद्दे, राजनीति, मनोरंजन, ताजा घटनाएं भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण खबरें, आम आदमी की आवाज जोर शोर से उठाकर प्रशासन सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है खबर युग

Leave a Comment

और पढ़ें