कूप मनघट निर्माण की राशि डकार गए पंचायत कर्मचारी, ग्रामीणों के आरोप

Reading Time: 2 minutes

भ्रष्टाचार की इंतहा मानो शासन को चैलेंज कर रहे सरपंच सचिव  

भारतीय संस्कृति में गर्मी में पानी पिलाना पुण्य लेकिन यहां उल्टा है 

देवरी 

जनता को पानी की किल्लत से छुटकारा दिलाने शासन द्वारा हाथ खोलकर राशि पंचायतों में भेजी गई लेकिन शासन चाहे कितने भी प्रयास करें सरपंच, पंचायत कर्मचारी योजनाओं को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल मामला केसली विकासखंड की ग्राम पंचायत पटना खुर्द से सामने आया है जहां ग्रामीणों ने कूप मनघट निर्माण की राशि निकालने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया सरपंच सचिव ने मिलकर राशि निकाल ली लेकिन एक पैसे का काम नही हुआ है। पंचायत द्वारा दिनांक 12 मार्च 24 को करीब 141000 (एक लाख इकतालीस हजार रूपए ) की राशि निकाल ली गई लेकिन निर्माण कार्य बिल्कुल नहीं किया गया। पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है क्योंकि बिना कार्य किए और बिना मूल्यांकन के राशि निकालना मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। एक तरफ जहां हमारी संस्कृति में पानी पिलाना पुण्य का काम माना जाता है लेकिन इसे भ्रष्टाचार की इंतहा ही कहेंगे कि सरपंच सचिव भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था के लिए मिली राशि डकार गए जबकि लोग पानी की बूंद बूंद के लिए मोहताज हुए। इसे भ्रष्टाचार की इंतहा ही कहेंगे कि सरपंच सचिव ये भी भूल गए कि पटना खुर्द जनपद अध्यक्ष केसली की गृह पंचायत है, अध्यक्ष के द्वारा निजी व्यय से भीषण गर्मी में लोगो की प्यास बुझाने प्याऊ की व्यवस्था जगह जगह कराई गई थी, लेकिन उन्होंने राशि निकालने के बाद भी कूप निर्माण कराना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों ने शासन से न्याय की गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

 

ये भी पढ़े: अब एमपी कैबिनेट की बारी, जल्दी हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

 

पंचायत बनी शोपीश लटका रहता है ताला

 

ग्रामीणों ने बताया पंचायत भवन में हमेशा ताला ही लटका रहता है, पंचायत में उपस्थित नही रहने से शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, एवं समग्र आईडी में संशोधन एवम नाम जुड़वाना, बच्चो के जाति प्रमाण पत्र सहित जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर करवाने ढूंढना पड़ता है, वही इस संबंध में जब पंचायत सचिव प्रीतम सिंह से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने काल ही रिसीव नहीं किया।

 

इनका कहना

भ्रष्टाचार किसी कीमत पर भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा जांच कराएंगे अगर दोषी पाए गए तो कार्यवाही होगी।

देवीबाई सरमन सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत केसली

 

इनका कहना

आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है जांच कराएंगे, अगर दोषी पाए गए तो कार्यवाही की जायेगी।

प्रतिष्ठा जैन सीईओ जनपद पंचायत केसली

Admin
Author: Admin

जन सरोकार, मुद्दे, राजनीति, मनोरंजन, ताजा घटनाएं भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण खबरें, आम आदमी की आवाज जोर शोर से उठाकर प्रशासन सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है खबर युग

Leave a Comment

और पढ़ें