डॉ देवीसिंह लोधी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे मंत्री पुत्र

गौरझामर
लोधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ देवीसिंह लोधी के निधन पर श्रद्धांजलि देने केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के पुत्र प्रबल सिंह पटेल गौरझामर पहुंचे ,जहां उन्होंने डॉ डी सिंह लोधी के निज निवास गौरझामर में नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदनाएं व्यक्त की। डॉ देवीसिंह के पुत्र मेहरबान सिंह, अभिषेक सिंह ने बताया कि हमारे पिता समय समय पर हमारे मार्गदर्शन की भूमिका में रहने स्नेह व प्यार हमेशा ही देते रहे। वे कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे जिसका पूर्ण रुप से विश्वास था की कुछ दिनो में स्वस्थ होकर हम लोगो और क्षेत्र के लोगो के बीच उसी उर्जा के साथ आकर पुनः मार्गदर्शन करेंगे। लेकिन ईश्वर को शायद यह मंजूर नही था।गौरतलब है कि डा डी सिंह का बीते रविवार शाम को निधन होने के बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया था उनके दुखद निधन जैसे ही लोगो को सूचना प्राप्त हुई तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।
Author: Admin
जन सरोकार, मुद्दे, राजनीति, मनोरंजन, ताजा घटनाएं भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण खबरें, आम आदमी की आवाज जोर शोर से उठाकर प्रशासन सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है खबर युग










