सामाजिक कुरीति को बंद करने परिवार ने दिया संदेश, हो रही सराहना

गौरझामर। समाजसेवी डॉ देवीसिंह लोधी मडिया वालों के दुखद निधन के बाद शोकाकुल परिवार ने सामाजिक कुरीति तेरहवीं न करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। परिवार द्वारा मृत्यूभोज में खर्च होने वाली राशि गौशाला, कॉलेज हॉस्टल सहित मंदिर निर्माण हेतु दान कर दी। गौरझामर में मृत्युभोज बंद कराने यूं तो अनेक आयोजन और संकल्प सभाएं होती हैं, लेकिन यह संकल्प अमल में कम ही आ पाते हैं, ग्राम गौरझामर में इस ओर आलोक संघ एव लोधी क्षत्रिय महासभा ने मजबूती से एक कदम बढ़ाया जिसके बाद चारों ओर सराहना हो रही है। ग्राम गौरझामर निवासी डॉ देवीसिंह लोधी मड़िया बालों का बीते 26 जून को दुखद निधन हो था। दिवंगत आत्मा की शांति मृत्यु भोज के स्थान पर श्रद्धांजलि शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें आलोक संघ एवं लोधी क्षत्रिय समाज सागर एवं अन्य समाज के वरिष्ठ लोगों ने डॉ देवीसिंह लोधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ लोगों ने संबोधन करते हुए डॉ श्री सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला। मृत्युभोज न करने के लिए आलोक संघ एवं लोधी क्षत्रिय समाज महासभा निरंतर प्रयासरत गौरतलब है कि लोधी क्षत्रिय महासभा द्वारा क्षेत्र में मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को बंद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
मृत्युभोज में खर्च होने वाली राशि परिवार ने की दान
स्वर्गीय डॉ देवीसिंह के पुत्र मिहरबान सिंह ने बताया 26 जून की दोपहर में डॉ देवीसिंह लोधी के द्वारा मंदिरों और गौशाला में दान किया और उसी दिन 26 जून की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली और उनका स्वर्गवास हो गया। 1,51,000 एक लाख एक्कवन हजार रूपए भगवान शंकर मंदिर ग्राम पटना खुर्द, 20,000 हजार माता हरसिद्धि मंदिर ग्राम जनकपुर, 14400 रूपए मवेशियों के इलाज हेतु गौशाला गौरझामर, 14 बोरी चापर गायों के भोजन हेतु एवं 11000 ग्यारह हजार रूपए आलोक संघ हॉस्टल इंदौर के लिए दान किए। समाज के वरिष्ठजनों की प्रेरणा से गौरझामर के मड़िया वाले परिवार ने भी समाजहित में मृत्युभोज न कराने का निर्णय लिया। उनके द्वारा लिए गए निर्णय पर चिकित्सक देवीसिंह लोधी के पुत्र राजकुमार सिंह लोधी, मिहरवान सिंह लोधी, अभिषेक लोधी को पगड़ी बांधकर परिवार का दायित्व सौपा। समाज को सही दिशा देने के लिए उपस्थित वरिष्ठ जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और मृत्युभोज बंद करने का शपथ पूर्वक निर्णय लिया।
ये भी पढ़े:किसानों ने खेतों में जाने के लिए शासन से मांगा हेलीकॉप्टर, वजह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित संदीप सिंह डोंगर विदिशा, कड़ोरी सिंह, इंद्राज सिंह सिलारपुर, राजकुमार लोधी जिला अध्यक्ष आलोक संघ सागर, निर्मल कुमार जैन, नाथूराम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, डॉ देवीसिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ के के नेमा, एडवोकेट जगमोहन सिंह शाहपुर, एडवोकेट यशवंत सिंह, डॉ उत्तम सिंह, गोविंद सिंह मुक्कदम, वीरेंद्र सिंह जनपद सदस्य, डॉ रुद्रप्रताप सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, हेमराज सिंह, शिवशंकर सिंह,मुन्नालाल होलकर प्रधानाचार्य, महेश सिंह, राजेंद्र सिंह अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सहित ग्राम एवं क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
Author: Admin
जन सरोकार, मुद्दे, राजनीति, मनोरंजन, ताजा घटनाएं भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण खबरें, आम आदमी की आवाज जोर शोर से उठाकर प्रशासन सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है खबर युग










