कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले– समाज को नशामुक्त व शिक्षित बनाना होगा
देवरी कला। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती पर रविवार को लोधी क्षत्रिय समाज ने भव्य तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया। हाई स्कूल प्रांगण से निकली रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंची। तिरंगा रैली का जगह-जगह पर स्वागत किया गया इस दौरान क्षेत्रीय सांसद राहुल लोधी का पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया गया। नगर पालिका चौराहे पर विधायक पं. बृजबिहारी पटेरिया और ब्राह्मण समाज ने रैली का स्वागत किया।
मंडी परिसर में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल एवं अतिथियों द्वारा रानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक तरवर सिंह, सांसद राहुल लोधी, लोधी क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जालम सिंह पटेल और विधायक पं. बृजबिहारी पटेरिया सहित समाज के वरिष्ठ लोगों ने संबोधित किया।
ये भी पढ़ें:सात महीने बाद भी पद का तमगा, पोस्ट DIG की काम SP का!
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि “समाज की उन्नति शिक्षा और जागरूकता से ही संभव है। यदि समाज का एक भी व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है तो उसका खामियाजा पूरा समाज भुगतता है। समाज को नशामुक्त करना और युवाओं को शिक्षित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”उन्होंने आगे कहा कि “कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भीड़ जुटाना नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज में सुधार का संदेश देना चाहिए। यदि इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक भी व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन करता है तो यह आयोजन सफल माना जाएगा।”
ये भी पढ़ें:मसखरे ने मसखरी की, अधिकारी ने बिना जांचे कर दिए हस्ताक्षर, बना दिया 3 रुपए सालाना आमदनी का प्रमाण पत्र
मंत्री पटेल ने रानी अवंतीबाई के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि “1857 की क्रांति में उन्होंने जिस साहस के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया और प्राण न्यौछावर किए, वह देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।”
इस अवसर पर सरमन सिंह लोधी प्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष केसली, प्रेमसिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष, मेहरबान सिंह बाख़रबारे, कमलेश लोधी, दामोदर लोधी पार्षद प्रतिनिधि, राजेंद्र लोधी, दशरथ लोधी शिक्षक, अप्पू लोधी, गोपाल लोधी , सीताराम लोधी, लालसाहब लोधी, पुष्पेंद्र यशवंत सिंह लोधी सहित नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोधी समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में आलोक संघ की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Author: Admin
जन सरोकार, मुद्दे, राजनीति, मनोरंजन, ताजा घटनाएं भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण खबरें, आम आदमी की आवाज जोर शोर से उठाकर प्रशासन सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है खबर युग