MP News: आज खुलेगी अकीदतमंदों की लॉटरी, मुंबई में होगा कंप्यूटराइज्ड कुर्रा, देशभर में दिखेगा लाइव, जानें क्या है प्रोग्राम

Reading Time: 2 minutes

MP News : आज खुलेगी अकीदतमंदों की लॉटरी, मुंबई में होगा कंप्यूटराइज्ड कुर्रा, देशभर में दिखेगा लाइव, जानें क्या है प्रोग्राम

खान आशु भोपाल। हज 2025 में अपनी अकीदत (आस्था) की हाजिरी लगाने वालों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को होगा। देशभर से किए गए लाखों आवेदन से देश को मिले हज कोटे के मुताबिक नामों का चयन किया जाएगा। मुंबई हज कमेटी ऑफ इंडिया के दफ्तर में किए जाने वाले कंप्यूटराइज्ड कुर्रा (लॉटरी) का लाइव प्रसारण देशभर की हज कमेटियों पर भी देखा जा सकेगा। इस प्रक्रिया में मप्र के करीब 10 हजार आवेदक भी शामिल रहेंगे।

हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक हज 2025 के आवेदकों के नाम शुक्रवार को चुने जाएंगे। इस दौरान हज कमेटी के हिस्से आईं सीटों के लिहाज से हाजियों के नाम कंप्यूटर द्वारा रेंडम पद्धति से तय किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब से भारत के कुल हाजियों के लिए करीब सवा दो लाख सीटों का कोटा मिलेगा। इस वर्ष तय की गई पॉलिसी के अनुसार हज कमेटी के मार्फत जाने वाले हाजियों को कुल कोटे का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। जबकि बाकी 30 प्रतिशत सीटें निजी टूर ऑपरेटर्स को मिलेंगी।

 

प्रदेश से करीब 10 हजार आवेदक 

प्रदेश मप्र राज्य हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि प्रदेशभर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान करीब 10 हजार, 832 लोगों ने प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान कुल 22 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद 9913 आवेदकों में से प्रदेश के कोटे के मुताबिक हाजियों के नाम चुने जाएंगे।

 

मुंबई में कुर्रा, भोपाल में टकटकी

शुक्रवार को मुंबई में हज 2025 के लिए नामों का चयन किया जाएगा। इस कंप्यूटराइज्ड कुर्रा का लाइव प्रसारण भोपाल में भी देखा जाएगा। हज हाउस स्थित हज कमेटी कार्यालय पर शहर के उलेमा, हज कमेटी अध्यक्ष और सदस्य, हज आवेदक और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

 

मप्र : फैक्ट फाइल

कुल आवेदन : 10,832

आवेदन निरस्त : 22

कुर्रा होगा : 9891

 

65+ आयु के आवेदक : 896

बिना मेहरम हज पर जाने वाली महिला आवेदक : 56

सामान्य श्रेणी के आवेदक : 8939

 

इनका कहना है 

कुर्रा से चुने जाने वाले आवेदकों को हज कमेटी द्वारा फोन और मैसेज के जरिए सूचना पहुंचाई जाएगी। आवेदक अपने सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

रफत वारसी,

अध्यक्ष, मप्र राज्य हज कमेटी 

=======

Admin
Author: Admin

जन सरोकार, मुद्दे, राजनीति, मनोरंजन, ताजा घटनाएं भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण खबरें, आम आदमी की आवाज जोर शोर से उठाकर प्रशासन सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है खबर युग

Leave a Comment

और पढ़ें