MP News : सिंहस्थ कामों में पुरातत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब आएगी काम में तेजी, जानें क्या होंगे काम

Reading Time: 2 minutes

MP News : सिंहस्थ कामों में पुरातत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब आएगी काम में तेजी, जानें क्या होंगे काम

 

खान आशु

भोपाल। सिंहस्थ 2028 को लेकर बनाई गई मंत्री मंडलीय समिति की बैठक में करीब 6 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न कामों की मंजूरी दी है। विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कामों के बीच मप्र पुरातत्व विभाग को भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुखद अनुभव देने की मंशा के साथ यह काम किए जाना है। उज्जैन के अलावा आसपास के क्षेत्रों में पुरातत्विक महत्व वाले स्थानों पर यह काम होंगे।

 

सिंहस्थ 2028 की मंत्री मंडलीय समिति ने गत दिनों बैठक आयोजित की। इस दौरान पिछले स्वीकृत कामों की समीक्षा की गई। साथ ही सिंहस्थ आयोजन के लिए होने वाले नए कार्यों की स्वीकृति भी दी गई। इस दौरान गृह, नगरीय प्रशासन, जल संसाधन, ऊर्जा, लोक निर्माण, पुरातत्व, संस्कृति, पर्यटन विभाग आदि के कामों के लिए 5,995 करोड़ के 19 काम शामिल हैं। पुरातत्व विभाग के कई कार्य भी शामिल हैं।

 

यह कर रहा पुरातत्व

पुरातत्व विभाग सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी धरोहर की सुंदर छवि दिखाने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए उज्जैन और इसके आसपास स्थित पुरातात्विक संपदा के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के काम किए जा रहे हैं। इन कामों में वीर दुर्गादास की राजसी छतरी, राम जनार्दन मंदिर, श्री चौबीस खंबा मंदिर, प्राचीन चामुंडा मंदिर आदि शामिल हैं। पुरातत्व विभाग यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं की व्यवस्था करने में जुटा है। विभाग यहां शौचालय, पानी की व्यवस्था, बैठने के लिए बैंच, जल निकास प्रणाली आदि शामिल हैं।

==============

Admin
Author: Admin

जन सरोकार, मुद्दे, राजनीति, मनोरंजन, ताजा घटनाएं भरोसेमंद और तथ्यपूर्ण खबरें, आम आदमी की आवाज जोर शोर से उठाकर प्रशासन सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है खबर युग

Leave a Comment

और पढ़ें